Home छत्तीसगढ़ केंद्रीय उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने किया रात्रिकालीन औचक निरीक्षण

केंद्रीय उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने किया रात्रिकालीन औचक निरीक्षण

0
केंद्रीय उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने किया रात्रिकालीन औचक निरीक्षण

संचालक महोदय रजत बंसल (IAS) के निर्देशानुसार केंद्रीय खनि उड़नदस्ता की संयुक्त टीम द्वारा प्राप्त शिकायतों के संबंध में दिनांक 21/06/2026 को रात्रिकालीन औचक निरीक्षण के दौरान जिला एम.सी.बी.के तहसील केल्हारी में दंडाहस्वाही स्थित केवाई नदी, पसौरी, कुटरा एवम हसदेव नदी का निरीक्षण के दौरान स्वीकृत ०२ अस्थाई भण्डारण अनुज्ञप्ति स्थलों का सघन जांच किया गया, मौके पर रेत की मात्रा का मापन ड्रोन सर्वे के माध्यम से किया गया एवम भंडारण अनुज्ञा स्थल में उल्लंघन पाये जाने पर संबंधित रेत भंडारणकर्ताओं को कारण बताओ सूचना जारी कर 03 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

दिए गए निर्देश अनुसार राज्य के विभिन्न जिले के पहुंच विहीन क्षेत्र एवं अवैध रेत उत्खनन क्षेत्रों का चिन्हांकन कर हाईटेक ड्रोन सर्वे के माध्यम से से निगरानी किया जा रहा है ताकि अवैध रेत खनन एवम भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
जांच में केंद्रीय उड़नदस्ता की संयुंक्त जांच टीम एवं जिला स्तरीय टीम उपस्थित रहे।